न्यूजीलैंड ने चौथा वनडे 244 रन से जीता, टीम इंडिया 89 पर आल आउट
माउंट माउंगानुई। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 244 रनों से हार गई है। न्यूजीलैंड की ये सीरीज में पहली जीत है। हालांकि अभी भी टीम इंडिया की 2-1 की लीड बनी हुई है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में टीम इंडिया बेहद बुरी तरह पराजित हो गयी। न्यूजीलैंड के 334 रन के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया 26.4 ओवर में 89 रन के स्कोर पर आल आउट हो गयी। टीम इंडिया को 52 साल के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। भारत ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे। पहला ओवर मैट हेनरी ने किया।
रोहित शर्मा, मैट की पहली गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर छठी गेंद पर पवेलियन लौटे। 52 साल के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने पहले ओवर में 3 विकेट खोए हैं।
मैट हेनरी ने कुलदीप यादव को बोल्ड कर भारत को आठवां झटका दिया। 23वें ओवर की आखिरी गेंद लेंथ पर पड़ी और अंदर की ओर आई। कुलदीप आगे बढ़कर डिफेंड करने की कोशिश में गेंद की लाइन और मूवमेंट को समझ नहीं सके। गेंद बल्ले को चकमा देकर ऑफ स्टंप पर जा लगी। कुलदीप 4 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए। यह हेनरी का मैच में पांचवां और वनडे करियर का चौथा फाइव विकेट हॉल है।
मैट हेनरी ने वापसी करते ही पहली गेंद पर ईशान किशन को बोल्ड कर दिया। 21वें ओवर की पहली गेंद लेंथ पर थी और पिच से पड़कर अंदर की ओर आई। ईशान उसे खेलने से चूक गए और गेंद स्टंप्स पर जा लगी। वे 53 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके लगाए। हेनरी ने 6 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट ले लिए हैं।
मैथ्यू फिशर ने अक्षर पटेल को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। 18वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर बैकफुट पर जाकर डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर गई। फिन एलन ने आसान कैच पकड़ लिया। अक्षर 36 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 3 चौके लगाए। ईशान किशन और अक्षर पटेल के बीच पांचवें विकेट के लिए 70 गेंदों पर 44 रन की साझेदारी हुई।
भारत ने पहले 10 ओवर में 4 विकेट पर 26 रन बनाए। 2018 के बाद वनडे में पहले 10 ओवर में यह भारत का संयुक्त रूप से छठा सबसे कम स्कोर है। इस दौरान टीम ने सबसे कम 21 रन 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में बनाए थे। मैट हेनरी ने 3 विकेट लेकर भारतीय टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)