मलेशिया के खिलाफ भारत ने गोल दागकर की वापसी
नई दिल्ली। मौजूदा चैंपियन भारत और मलेशिया के बीच महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का मुकाबला भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है। दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। भारतीय टीम ने अब तक एसीटी को तीन बार अपने नाम किया है और साउथ कोरिया के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक बार खिताब जीतने वाली टीम है। भारतीय टीम इस मैच के जरिए खिताबी हैट्रिक और रिकॉर्ड चौथी ट्रॉफी जीतने के अभियान की शुरुआत कर रही है।
पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने वापसी की। टीम इंडिया के लिए मुमताज खान ने पहला गोल दागा। उन्होंने खेल के 20वें मिनट में गोल किया और इसी के साथ मुकाबले में टीम इंडिया की वापसी कराई। भारत के खिलाफ मुकाबले में मलेशियाई टीम ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने मुकाबले का पहला गोल दागा और भारत पर बढ़त बना ली थी। मलेशिया के लिए खेल के 20वें मिनट में नूरमिराह ज़ुल्किफली ने गोल दागा और भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)