मेरठ के गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के ब्रह्चारी विधार्थी निर्झर आनंद ने दिल्ली विश्वविधालय मे लहराया परचम

Nov 19, 2026 - 22:24
Updated: 5 days ago
0 90
मेरठ के गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के ब्रह्चारी विधार्थी निर्झर आनंद ने दिल्ली विश्वविधालय मे लहराया परचम

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा शंकर हाल मे अखिल भारतीय इन्द्रविधा वाचस्पति सधयोवाकस्पर्धा 2026 का आयोजन किया गया। यह प्रतिष्ठित आयोजन प्रतिवर्ष दिल्ली विश्वविधालय का संस्कृत विभाग पिछले कई वर्षों से निरंतर कर रहा है, जिसमे देशभर से संस्कृत के महानुभाव उपस्थित होते है। 

इस प्रतियोगिता मे गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के ब्रह्चारी विधार्थी निर्झर आनंद ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविधालय का प्रतिनिधित्व करते हुए 20 से अधिक प्रतिभागियों से आगे निकलकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

इस अवसर पर प्रतियोगिता विजेता ब्रह्चारी विधार्थी निर्झर आनंद को दिल्ली विश्वविधालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. भारतेन्दु पाण्डेय द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 प्रतियोगियता के निर्णायक मण्डल मे चौ चरण सिंह विश्वविधालय मेरठ संस्कृत विभाग के सह विभागाध्यक्ष डा. प्रशांत शर्मा, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो.टी.महेंद्र एवं एन.ए. एस कॉलेज मेरठ संस्कृत विभाग की भू.पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.उमा शर्मा रही। निर्णायक मण्डल ने भी मेरठ के गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के ब्रह्चारी विधार्थी निर्झर आनंद को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाए दी ।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User