उत्तराखंड में आधे घंटे के अंदर दो बार हिली धरती, 4.1 व 2.8 तीव्रता का था भूकंप
चमोली। हिमालयी राज्य उत्तराखंड की धरती बुधवार को भूकंप से दो बार हिली। चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस-नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी) के अनुसार चमोली में 4.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया है। भूकंप सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। एनसीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 19 किलोमीटर दक्षिण में था। इसके ठीक आधे घंटे बाद 10 बजकर 52 मिनट पर फिर चमोली की धरती काँपी। इस बार इसकी तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड बताई गई। इस बार भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 24 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम था।
अचानक धरती हिलने से स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई और कई लोग घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
अफगानिस्तान में भी भूकंप
भूकंप से पड़ोसी देश अफगानिस्तान की धरती भी डोल गयी। अफगानिस्तान में काबुल से 312 किलोमीटर दूर भूकंप आया। भूकंप के झटके 10 बजकर 55 मिनट पर महसूस हुए।
तिब्बत में भी दो बार डगमगाई धरती
तिब्बत की धरती भू भूकंप से हिल गई। यहां 11 बजकर 2 मिनट पर 3.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आ गया। तिब्बत में सुबह 4.50 बजे भी 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था।
मणिपुर में भी भूकंप
भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर के इम्फाल में बुधवार सुबह 7.43 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)