कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में बाहुबलियों का जमघट
प्रतापगढ़। यूपी की सियासत में लगा धर्म का तड़का। बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बोले हर जिले में हो राजा भैया। बाबा बाग़ेशवर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा में बाहुबलियों ने लगाई आस्था की डुबकी। प्रतापगढ़ जिले की कुंडा में राम कथा के बहाने विधायक राजा भैया ने किया शक्ति प्रदर्शन।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- सनातन धर्म की रक्षा में हर जिले में हो राजा भैया
राम दरबार में बाहुबलियों के जमावड़े से बढ़ी सियासी हलचल। बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बोले सनातन धर्म की रक्षा में हर जिले में हो राजा भैया। राम कथा में बाहुबली बृजेश सिंह, ब्रजभूषण शरण सिंह, धनंजय सिंह, विनीत सिंह और सुशील सिंह ने लगाई हाजिरी। इन सभी बाहुबलियों पर भाजपा की है कृपा। बाहुबलियों की हाजिरी से सपा के निशाने पर आए धीरेंद्र शास्त्री।
धीरेंद्र शास्त्री लेते हैं टेबिल के नीचे से पचास लाख रुपए: अखिलेश यादव
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बोले कथा के नाम पर धीरेंद्र शास्त्री लेते हैं टेबिल के नीचे से पचास लाख रुपए। धीरेंद्र शास्त्री बोले अभी तो टेबिल के ऊपर भी नहीं मिला।
नियम अब सवाल यह उठता है कि श्रीराम कथा कराने के नाम पर राजा भैया क्या संदेश देना चाहते हैं।राजा भैया ने क्या अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं या परदे के पीछे सनातन धर्म के समर्थकों की आवाज बनकर देश में अपनी जड़ें जमाना चाहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)