हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक, 'भारत रत्न' डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 

Sep 28, 2026 - 19:54
0 1
हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक, 'भारत रत्न' डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 
Father of the Green Revolution

नई दिल्ली । भारत में हरित क्रांति के जनक एवं भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। 

डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर देश के नेताओं की भावभीनी श्रद्धांजलि

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "भारत में हरित क्रांति के जनक एवं भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की ओर से 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया, "महान कृषि वैज्ञानिक एवं भारत में हरित क्रांति के जनक, ‘भारत रत्न’ डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी ने अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, दूरदर्शिता और कृषि के प्रति समर्पण से भारत को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन 'कृषि नवाचार, अन्नदाता के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प के लिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।"उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हरित क्रांति के प्रणेता, भारतीय कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाले प्रथम कृषि वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित महान कृषि वैज्ञानिक डॉ० एम.एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।"मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने लिखा, "महान कृषि वैज्ञानिक, हरित क्रांति के जनक, भारत रत्न से अलंकृत डॉ. एम. एस. स्वामीनाथ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि... अन्नदाता किसान के हित में उनके दूरदर्शी प्रयासों के फलस्वरूप आज भारत ने कृषि के क्षेत्र में सशक्त पहचान स्थापित की है।

 डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर देश के नेताओं की भावभीनी श्रद्धांजलि

कृषि हित में उनके शोध एवं नवाचार सदैव स्मरणीय रहेंगे।"मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "भारत में हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक, 'भारत रत्न' डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भारत रत्न, सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक, अनुवांशिकी विशेषज्ञ एवं हरित क्रांति के जनक डॉ.एम.एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।"छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "भारत में आधुनिक एवं प्रगतिशील कृषि की नींव रखने वाले, हरित क्रांति के जनक, भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। 

कृषि अनुसंधान और नवाचार से भारत को खाद्य संकट से उबारने की गाथा

भारतीय कृषि को नई दिशा देने और देश की खाद्यान्न सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु उनका अनुपम योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अन्नदाता को सशक्त बनाकर, भारत को खाद्य आत्मनिर्भरता की राह दिखाने वाले महान वैज्ञानिक एवं भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। कृषि अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से उन्होंने भारत को खाद्य संकट से उबारने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कृषि, किसान और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User