सीसीएसयू के डॉ. प्रशान्त शर्मा डीयू के संस्कृतविभाग में हुए सम्मानित

Nov 21, 2026 - 12:49
Updated: 8 hours ago
0 62
सीसीएसयू के डॉ. प्रशान्त शर्मा डीयू के संस्कृतविभाग में हुए सम्मानित
  • सीसीएसयू के संस्कृत विभाग के सहविभागाध्यक्ष दिल्ली विवि के मंच पर हुए सम्मानित। 

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। दिल्ली संस्कृत अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए बनाई गई संस्था दिल्ली संस्कृत अकादमी और दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा अखिल भारतीय इन्द्रविद्यावाचस्पति सद्योवाक्-स्पर्धा 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान सीसीएसयू के संस्कृत विभाग के सहविभागाध्यक्ष डॉ. प्रशान्त शर्मा को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि डॉ. प्रशान्त शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी रहे हैं।

आयोजकों की सूचना के अनुसार, यह प्रतिष्ठित आयोजन लगभग पिछले चार दशकों से दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन में सीसीएसयू के संस्कृत विभाग के सहविभागाध्यक्ष डॉ. प्रशान्त शर्मा निर्णायक की भूमिका में रहे। डॉ. प्रशान्त शर्मा के शुद्ध, परिष्कृत एवं धाराप्रवाह संस्कृत सम्भाषण को ध्यान में रखते हुए इस ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित आयोजन में मंच से उत्तरीय द्वारा सम्मानित भी किया गया। डॉ. प्रशान्त शर्मा दिल्ली विवि के पूर्व छात्र रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User