मातृभूमि फिल्म प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे एक्टर सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह 

Nov 27, 2026 - 16:56
Updated: 6 hours ago
0 6
मातृभूमि फिल्म प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे एक्टर सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह 
  • अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी साथ दिखीं। 
  • लखनऊ विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

लखनऊ। अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह शुक्रवार को लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे। वे शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और लखनऊ विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे। दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के प्रमोशन के लिए शहर आए हैं। वे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। यहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में होंगे शामिल

एक्टर सलमान खान और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह शहर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही दोनों का लखनऊ विश्वविद्यालय जाने का भी कार्यक्रम है। यहां वे छात्र-छात्राओं से रूबरू होंगे और अपनी फिल्म से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।

फिल्म ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

एयरपोर्ट पर दोनों कलाकारों के पहुंचने के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। उनके लखनऊ दौरे को लेकर युवाओं और प्रशंसकों में उत्सुकता है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह नजर आएंगे। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

फिल्म ‘मातृभूमि’ एक्टर सलमान की हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है। इसमें अभिनेता सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म देशभक्ति, सैनिकों के साहस, बलिदान और युद्ध के बीच परिवारों की जिंदगी पर आधारित है। एक्टर सलमान का किरदार देश की रक्षा के लिए मुश्किल हालात में मोर्चा संभालता है। वहीं अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में सीमा पर सैनिकों की चुनौतियों के साथ उनके परिवार की जिंदगी और संघर्ष को भी दिखाया गया है। इस फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। वहीं निर्माता, सलमा खान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User