अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता
16 नवंबर को तड़के 3:07 बजे आया भूकंप, जमीन से 179 किलोमीटर नीचे था केंद्र; फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं।
अफगानिस्तान। भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में सोमवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप 16 नवंबर को तड़के करीब 3 बजकर 7 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से 179 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले भी सितंबर में अफगानिस्तान में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
जानिए, भूकंप क्यों आते हैं?
आपको बता दें कि भूकंप आने के समय धरती हिलने की मुख्य वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। जब भूकंप आता है तो जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
सितंबर में दो बार आया था भूकंप
बता दें, कि इससे पहले सितंबर महीने में भी दो बार अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 7 सितंबर को अफगानिस्तान में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई थी। ये भूकंप सुबह-सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया था और इस भूकंप का केंद्र धरती से 130 किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं, इसके दो दिन बाद 9 सितंबर को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)