मेरठ में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 274 दरोगाओं के तबादले, एसएसपी ने जारी किए आदेश
शहर से देहात तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई दरोगाओं को थानों से चौकियों पर भेजा गया तो पुलिस लाइन से भी मिली नई जिम्मेदारी।
- एसएसपी के आदेश पर शहर और देहात के थानों में जिम्मेदारी बदली गई।
नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। मेरठ में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर जारी सूची में शहर और देहात के थानों में तैनात दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। 274 उपनिरीक्षकों यानी दरोगाओं के तबादले किए गए। कई पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन से नई जिम्मेदारी दी गई है।
मेरठ में 274 दरोगाओं के ट्रांसफर
कोतवाली में तैनात दरोगा शैलेन्द्र कुमार को सदर बाजार, मो. नाजिम को पल्लवपुरम, शेखर गुप्ता को लोहियानगर और मो. जफर को दौराला भेजा गया है। शैलेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
देहली गेट थाने से विपिन कुमार दुबे को लालकुर्ती, अवनीश कुमार गंगवार को कोतवाली, हरिओम सिंह चौधरी को सिविल लाइन और शिवम कुमार को दौराला भेजा गया है।
लिसाड़ी गेट से भी कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। सूची के मुताबिक, लोहियानगर से दरोगा इंद्र सिंह को थाना पल्लवपुरम की चौकी चुंगी भेजा गया है। पुलिस लाइन से प्रियंक शुक्ला को थाना कोतवाली की चौकी गुजरी बाजार की जिम्मेदारी दी गई है।
मेरठ के ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, मेडिकल, नौचंदी, सदर बाजार, कंकरखेड़ा, परतापुर, सरधना, दौराला, मवाना, हस्तिनापुर, किठौर, खरखौदा और अन्य थानों में भी तबादले किए गए हैं। सूची में चौकियों पर तैनाती के आदेश भी शामिल हैं।
तबादलों के बाद जिले के कई थानों और चौकियों में नई टीम काम करेगी। दरोगाओं को अपने नए कार्यक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)