शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले

Nov 27, 2026 - 11:47
0 4
शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले
  • खुलते ही 225 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में करीब 47 अंकों की गिरावट। 

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क | 

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 225 अंक से ज्यादा टूटकर 84,102 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी करीब 47 अंक गिरकर 25,837 पर कारोबार करता दिखा। आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना। हालांकि, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील जैसे शेयरों में तेजी रही, जबकि टीसीएस और श्रीराम फाइनेंस में गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स और निफ्टी का शुरुआती हाल

बाजार खुलने के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 225.67 अंक यानी 0.27 प्रतिशत टूटकर 84,102.92 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 46.60 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,837.90 के स्तर पर आ गया। मार्केट ब्रेथ की बात करें तो शुरुआती सत्र में तेजी वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। कुल 1,041 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 732 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे और 166 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट रहे।

मेटल और रियल्टी में चमक तो आईटी और बैंक में दबाव

सेक्टोरल इंडेक्स में आज मिला-जुला लेकिन ज्यादातर सुस्त रुख देखने को मिला। निफ्टी मेटल (+1.51%) शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा मजबूत दिखा। इसके अलावा निफ्टी रियल्टी (+1.07%), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (+0.95%), निफ्टी सीमेंट (+0.59%), निफ्टी केमिकल्स (+0.47%) और निफ्टी पीएसयू बैंक (+0.15%) भी हरे निशान में रहे। दूसरी ओर, निफ्टी आईटी (-1.73%) में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी ऑयल एंड गैस (-0.46%), निफ्टी एफएमसीजी (-0.33%), निफ्टी प्राइवेट बैंक (-0.31%), निफ्टी मीडिया (-0.31%), निफ्टी ऑटो (-0.26%), निफ्टी फार्मा (-0.19%) और निफ्टी बैंक (-0.14%) लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इन शेयरों में दिखी हलचल

दिग्गज शेयरों में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में टाइटन (+3.03%), जेएसडब्ल्यू स्टील (+1.38%), मैक्स हेल्थकेयर (+1.33%), टाटा स्टील (+1.06%), अडानी पोर्ट्स (+0.84%) और हिंडाल्को (+0.78%) हरे निशान में रहे, जबकि खबर के मुताबिक बीएसई लिमिटेड, एचसीएल टेक, हिंडाल्को, टाटा स्टील और इंफोसिस निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में शामिल रहे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस ( -3.14%), टीसीएस (-2.75%), एचसीएल टेक (-2.36%), इंफोसिस (-2.21%), एशियन पेंट्स (-1.11%), कोटक बैंक (-1.00%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-0.87%) में गिरावट दिखी, वहीं खबर के अनुसार श्रीराम फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, नेस्ले और आयशर मोटर्स प्रमुख लूसर्स में रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User