लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, टाइटन समेत ये शेयर टूटे

Nov 20, 2026 - 13:53
Updated: 5 days ago
0 49
लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, टाइटन समेत ये शेयर टूटे
  •  सेंसेक्स 400 अंक टूटा तो निफ्टी 25,400 के नीचे फिसला.

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले सुस्त संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स करीब 400 अंक फिसल गया। जबकि, निफ्टी भी 25,400 के अहम स्तर से नीचे खुला।

सुबह बाजार खुलते ही प्रमुख सूचकांक लाल निशान में फिसल गए, जिससे निवेशकों में सतर्कता का माहौल देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा टूट गया। वहीं, निफ्टी में भी 120 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में आई भारी बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचा। हालांकि, आईटी और हेल्थकेयर शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा देने की कोशिश की।

सेंसेक्स और निफ्टी का शुरुआती हाल

बीएसई सेंसेक्स 411.32 अंक टूटकर 82,597.27 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 120.65 अंक की गिरावट के साथ 25,939.40 के स्तर पर आ गया। मार्केट ब्रेथ की बात करें तो एनएसई पर कुल 2,957 शेयरों में कारोबार हुआ। जिनमें से केवल 791 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। जबकि, 2,050 शेयरों में गिरावट रही और 116 शेयर सपाट रहे। इसके अलावा 27 शेयर अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर और 65 शेयर 52-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे।

सेक्टोरल इंडेक्स: मेटल सेक्टर धड़ाम, आईटी में दिखी चमक

सेक्टोरल इंडेक्स में शुक्रवार को मिला-जुला लेकिन ज्यादातर दबाव वाला रुख रहा। निफ्टी आईटी (+1.66%) और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी टेलीकॉम (+1.02%) में शानदार खरीदारी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी हेल्थकेयर (+0.41%) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (+0.04%) भी हरे निशान में रहे। दूसरी ओर, निफ्टी मेटल (-2.50%) में सबसे बड़ी गिरावट आई। इसके साथ ही निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (-1.13%), निफ्टी ऑयल एंड गैस (-1.03%), निफ्टी पीएसयू बैंक (-0.73%), निफ्टी मीडिया (-0.70%) और निफ्टी एफएमसीजी (-0.56%) भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

टाइटन और मेटल शेयरों में बड़ी गिरावट: इन शेयरों ने संभाला मोर्चा

दिग्गज शेयरों में शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील (-3.55%), जेएसडब्ल्यू स्टील (-3.38%), टाइटन (टाइटन -2.94%), श्रीराम फाइनेंस (-1.51%), लार्सन एंड टुब्रो (-1.50%), हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.41%), हिंडाल्को (-1.35%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-1.09%) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, मैक्स हेल्थकेयर (+3.76%), अपोलो हॉस्पिटल्स (+2.94%), टेक महिंद्रा (+1.87%), टीसीएस (+1.56%), एचसीएल टेक (+1.25%) और मारुति सुजुकी (+0.90%) मजबूती के साथ ट्रेड करते दिखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User