शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल
मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई और अंत में भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 772.75 अंक चढ़कर 81,879.40 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 210.40 अंक बढ़कर 25,255.05 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त
बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,142 अंक और निफ्टी 293 अंक उछल गया था। हालांकि, दिनभर उतार-चढ़ाव जारी रहा। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स में 0.95 प्रतिशत और निफ्टी में 0.84 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.25 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा इंडिगो के शेयर 4.37 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयर 3.02 प्रतिशत चढ़े।टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल के शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली।
इन शेयरों में रही गिरावट
बाजार में तेजी के बावजूद कुछ कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.66 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 1.29 प्रतिशत गिर गए।इसके अलावा एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।
50 में से 37 कंपनियों के शेयर चढ़े
निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 37 के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 13 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 के शेयर हरे निशान में और 10 के शेयर लाल निशान में बंद हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)