शेयर बाजार की मिली-जुली शुरुआत: सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी में आई गिरावट
नॉकआउट न्यूज़ डिजिटल डेस्क |
मुंबई। शेयर बाजार में गुरुवार को सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन सुस्त और मिली-जुली शुरुआत रही। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुला। जबकि, निफ्टी लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का दबाव ज्यादा नहीं दिखा। शुरुआती कारोबार में आईटी और मेटल शेयरों ने बाजार को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन एफएमसीजी, ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों में आई मुनाफावसूली ने बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
सेंसेक्स और निफ्टी का शुरुआती हाल
बाजार खुलने के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 51.82 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 83,990.10 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी 31.40 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,787.85 के स्तर पर आ गया। मार्केट ब्रेथ की बात करें तो शुरुआती सत्र में खरीदारी वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। कुल 1,849 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 862 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे और 160 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स: आईटी और मेटल चमके, सीमेंट और एफएमसीजी में सुस्ती
सेक्टोरल इंडेक्स में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी आईटी (+1.86%) शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा चमकता दिखा। इसके अलावा निफ्टी मेटल (+0.97%), निफ्टी मिडस्मॉल आईटी टेलीकॉम (+0.86%), निफ्टी केमिकल्स (+0.60%) और निफ्टी रियल्टी (+0.32%) भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, निफ्टी सीमेंट (-0.86%), निफ्टी एफएमसीजी (-0.76%), निफ्टी ऑटो (-0.65%) और निफ्टी मीडिया (-0.61%) में गिरावट देखने को मिली।
बीएसई और इन्फोसिस समेत इन शेयरों में रही तेजी
शेयरों में गुरुवार को चुनिंदा स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी तो कुछ में मुनाफावसूली हावी रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई लिमिटेड (+2.90%), इन्फोसिस (+2.34%), एचसीएल टेक (+1.75%), टीसीएस (+1.59%), टाटा स्टील (+1.54%) और हिंडाल्को (+1.32%) मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे थे। इनके अलावा टेक महिंद्रा (+0.83%) और एचडीएफसी बैंक (+0.82%) भी हरे निशान में रहे। दूसरी ओर, गिरावट वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस (-2.31%), श्रीराम फाइनेंस (-1.90%), बजाज फिनसर्व (-1.81%), टाटा कंज्यूमर (-1.47%), नेस्ले इंडिया (-1.38%), मैक्स हेल्थकेयर (-1.33%) और मारुति सुजुकी (-1.30%) में कमजोरी दर्ज की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)