शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले; टीसीएस में सबसे ज्यादा गिरावट
सेंसेक्स 155 अंक टूटकर 82,376 पर खुला, निफ्टी में 64 अंकों की गिरावट; बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयर भी फिसले।
- टीसीएस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स के शेयरों ने गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार
- आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल के शेयर बढ़त लेकर खुले.
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
मुंबई। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। सेंसेक्स 155.63 अंक टूटकर 82,376.56 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 64.25 अंकों की गिरावट के साथ 25,323.15 पर खुला। शुरुआती कारोबार में टीसीएस के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.81 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयर भी लाल निशान में खुले। हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी रही।
0.25% की गिरावट के साथ खुला निफ्टी 50
सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 155.63 अंकों (0.19%) की गिरावट के साथ 82,376.56 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 64.25 अंकों (0.25%) के नुकसान के साथ 25,323.15 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार ने बढ़त लेकर कारोबार बंद किया था।
सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं, दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
टीसीएस के शेयरों ने बड़ी गिरावट के साथ शुरू कारोबार किया
बुधवार को सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की सबसे बड़ी और टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 1.81 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।
बुधवार को इन शेयरों ने हरे निशान में की शुरुआत
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में बुधवार को एसबीआई के शेयरों ने 0.54 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.36 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.22 प्रतिशत, एलएंडटी 0.18 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.18 प्रतिशत, एटरनल 0.15 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.15 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयरों ने 0.05 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार शुरू किया। इनके अलावा, बुधवार को मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने बिना किसी बदलाव के कारोबार की शुरुआत की।
नुकसान के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर
वहीं दूसरी ओर, बुधवार को बजाज फिनसर्व के शेयर 1.23 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.08 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.76 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.76 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.71 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.69 प्रतिशत, ट्रेंट 0.68 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.66 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.59 प्रतिशत, बीईएल 0.58 प्रतिशत, आईटीसी 0.46 प्रतिशत, टाइटन 0.41 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.34 प्रतिशत, इंडिगो 0.25 प्रतिशत, सन फार्मा 0.19 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.06 प्रतिशत, रिलायंस 0.04 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)