सोने-चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट: चांदी ₹6,169 तक टूटी, सोना भी हुआ सस्ता

Nov 18, 2026 - 11:49
Updated: 5 days ago
0 16
सोने-चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट: चांदी ₹6,169 तक टूटी, सोना भी हुआ सस्ता
  • सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन एक बार फिर सोने और चांदी के भाव औंधे मुंह गिर गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में 3.42 फीसदी तक की गिरावट आई और इसका भाव 6,169 रुपये तक टूट गया। वहीं, सोना भी 2.18 फीसदी फिसलकर 1,31,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ती आशंकाओं ने सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है।

सोने की कीमतों में 3158 रुपये तक की भारी गिरावट

बुधवार को सुबह लगभग 09:45 बजे, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 2924 रुपये (2.18 प्रतिशत) की तेज गिरावट के साथ 1,31,299 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 2601 रुपये गिरकर 1,31,622 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो मंगलवार को 1,34,223 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,31,979 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,31,065 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, मंगलवार के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 3158 रुपये तक गिर चुकी हैं।

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट 

इसी तरह, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 5802 रुपये (3.42 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 1,63,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 2401 रुपये के नुकसान के साथ 1,67,301 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो मंगलवार को 1,69,702 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 1,67,301 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,63,533 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। मंगलवार के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 6169 रुपये तक गिर चुका है।

सर्राफा बाजार में भी चांदी के दामों में गिरावट 

बताते चलें कि मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में लगातार छठे सेशन में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 1400 रुपये टूटकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, चांदी अपने एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी की कीमतें 9500 रुपये की भारी-भरकम गिरावट के साथ 1,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User