शेयर बाजार में हाहाकार! 1,500 अंक टूटा सेंसेक्स, 2,026 अंक लुढ़का निफ्टी बैंक

Nov 23, 2026 - 16:21
Updated: 2 days ago
0 5
शेयर बाजार में हाहाकार! 1,500 अंक टूटा सेंसेक्स, 2,026 अंक लुढ़का निफ्टी बैंक
शेयर बाजार

मुम्बई। आज शेयर बाजार में हाहाकार मचा रहा। बीते कई दिन की तेजी के बाद सोमवार को अचानक मार्केट धड़ाम हो गया है। दोपहर 3:20 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव और तेज हो गया है। सेंसेक्स 1,475.75 अंक (-1.75%) लुढ़ककर 82,443.96 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी 50 भी 434.20 अंक (-1.68%) फिसलकर 25,366.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट के चलते निफ्टी बैंक 2,026.00 अंक (-3.13%) टूटकर 62,609.20 पर और बैंकेक्स 2,274.96 अंक (-3.12%) गिरकर 70,421.09 पर पहुंच गया है। निफ्टी मिडकैप 100 भी 562.75 अंक (-0.90%) फिसलकर 61,468.25 पर और रिलायंस इंडस्ट्रीज 24.40 अंक (-1.77%) की गिरावट के साथ 1,353.10 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, बाजार की इस बड़ी कमजोरी के बीच निफ्टी आईटी 587.35 अंक (+1.87%) चढ़कर 31,910.00 पर हरे निशान में बना हुआ है।

नये कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन सोमवार, 23 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। पिछले सत्र की शानदार तेजी के उलट सोमवार को दलाल स्ट्रीट पर बिकवालों का पूरी तरह दबदबा रहा और बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में आई जबरदस्त टूट ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स करीब 1,484 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,400 के अहम स्तर के नीचे फिसलकर बंद हुआ। बाजार की इस भारी गिरावट के बीच निवेशकों की संपत्ति (मार्केट कैप) में ₹6 लाख करोड़ से ज्यादा की सेंध लग गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User