64 वर्षों में नये रंग-ढंग में नजर आया जेम्स बॉण्ड
मुंबई। ब्रिटिश लेखक इयान फ्लेमिंग ने 1953 में अपने उपन्यास 'कसीनो रोयाल' के जरिए जेम्स बॉण्ड को गढ़ा था, लेकिन बड़े पर्दे पर उसे असली पहचान स्कॉटिश अभिनेता सीन कॉनरी ने दिलाई।
अब लंबी अटकलों के बाद आख़िरकार अगले जेम्स बॉण्ड का नाम तय हो गया है। जेम्स बॉण्ड जैसे किरदार के लिए एक दर्जन नाम दिए गए थे, पर आख़िर में सूची सिमटकर एक बेहद हुनरमंद अभिनेता रॉबर्ट पैटिन्सन पर आ टिकी। आशा है कि रॉबर्ट पैटिन्सन इस पुरानी पड़ चुकी फ़्रैंचाइज़ी में फिर से जान फूंकेंगे।
जेम्स बॉण्ड 007 के सम्मोहन में बंधने के लिए इंतजार कर रहे दर्शकों का रोमांचित होना लाजिमी है। फिल्म की घोषणा भी आज के दौर के हिसाब से हुई है। इंस्टाग्राम पर एक क्लिप चमकी इसमें चेहरे पर गंभीरता ओढ़े पैटिन्सन हाथ में बंदूक़ लिए अंधेरे से निकलते दिखे। बैकग्राउंड में मॉन्टी नॉर्मन की मशहूर थीम धुन बज रही थी।
छह दशक में विभिन्न रूपों में दिखा जेम्स बॉण्ड
सीन कॉनरी ने 'डॉक्टर नो' में एमआई 6 के इस एजेंट का किरदार निभाया था. एमआई 6 यानी ब्रिटेन की विदेशी ख़ुफ़िया एजेंसी। तब से छह दशक बीत चुके हैं। इस दौरान इस किरदार का कोल्ड वॉर वाला किरदार बेजान होता गया। हर नए बॉण्ड का अभिनय कमजोर होता गया। कठिन जीवन जीने वाले और औरतों को नीचा दिखाने वाले 007 का ढांचा एक फ़िल्म से पूरी तरह टूट गया। यह फ़िल्म थी 2006 की 'कसीनो रोयाल'। इसमें डैनियल क्रेग ने बॉण्ड का किरदार निभाया।
बॉण्ड के बदलावों पर ही सवाल
इन सब बदलावों से एक और सवाल उठता है कि इतना कुछ बदलने के बाद क्या जेम्स बॉण्ड अब भी जेम्स बॉण्ड है? 2021 की फ़िल्म 'नो टाइम टू डाई' में क्रेग वाले बॉण्ड की मौत हो गई थी। ये 007 की फ़ाइल हमेशा के लिए बंद करने का एक मौक़ा था। पर हॉलीवुड को मुनाफ़ा देने वाला आईपी बहुत प्यारा है। जब तक बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई होती रहेगी तब तक ये फ़्रैंचाइज़ी एक और दिन लड़ने के लिए ज़िंदा रहेगी।
• सीन कॉनरी (1962–1971) : इन्होंने बॉण्ड को एक क्लासिक, निडर और बेहद आकर्षक जासूस की पहचान दी। उस दौर में शीत युद्ध (कोल्ड वॉर) की पृष्ठभूमि के बीच उनका अंदाज सख्त और रौबदार था।
• जॉर्ज लेज़नबी (1969) : केवल एक फिल्म ('ऑन हर मैजेस्टीज़ सीक्रेट सर्विस') में नजर आए लेज़नबी ने पहली बार बॉण्ड के भीतर छिपे मानवीय और भावनात्मक पक्ष को उजागर किया।
• रोजर मूर (1973–1985) : सात फिल्मों के साथ उन्होंने बॉन्ड को एक हल्के-फुल्के, मजाकिया और अनोखे गैजेट्स का इस्तेमाल करने वाले एंटरटेनर का रूप दिया।
• टिमोथी डाल्टन (1987–1989): इन्होंने फ्रेंचाइजी को वापस गंभीरता की ओर मोड़ा और इयान फ्लेमिंग के उपन्यासों के करीब एक जटिल व सख्त जासूस पेश किया।
• पियर्स ब्रॉसनन (1995–2002): 90 के दशक के आधुनिक और डिजिटल दौर में उन्होंने स्टाइल, हास्य और हाई-टेक एक्शन का बेहतरीन संतुलन बनाया।
• डैनियल क्रेग (2006–2021) : इन्होंने बॉन्ड की पारंपरिक छवि को पूरी तरह बदलकर एक ऐसा 007 दिखाया जो शारीरिक रूप से घायल होता है और भावनात्मक रूप से टूटता भी है। पहली बार पांच फिल्मों की एक जुड़ी हुई कहानी देखने को मिली।
• रॉबर्ट पैटिन्सन : डेनियल क्रेग के बाद अब रॉबर्ट पैटिंसन सातवें जेम्स बॉण्ड के रूप में इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। एमेजॉन एमजीएम के रचनात्मक नियंत्रण और निर्देशक डेनिस विलेन्यूवे के साथ यह किरदार अब एक नए, गहरे और इंटेंस अवतार में नजर आने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)