नेहा कक्कड़ का भोजपुरी गाना रिलीज होते ही छाया, 72 घंटे में मिले 16 लाख व्यूज
मुंबई, सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना 'UP वाली लइकी 2.0' रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने में नेहा कक्कड़ के साथ निशांत मुक्ता भी नजर आ रहे हैं।
यह गाना 7 नवंबर 2026 को रिलीज हुआ था। रिलीज के सिर्फ 72 घंटे यानी 3 दिनों में इसे यूट्यूब पर 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
देसी अंदाज में नजर आईं नेहा कक्कड
इस गाने में नेहा कक्कड़ की आवाज और उनका एनर्जेटिक अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। गाने में उत्तर प्रदेश की बोली, देसी अंदाज और मस्ती भरा म्यूजिक देखने को मिलता है।नेहा और निशांत मुक्ता की जोड़ी भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। यह गाना पहले शो के एक एपिसोड में गाया गया था। इसके बाद सारेगामा म्यूजिक ने इसे अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया।
पवन सिंह और खेसारी को दे रही हैं टक्कर?
गाने को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स के बाद फैंस नेहा कक्कड़ की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि नेहा ने भोजपुरी म्यूजिक में भी धमाल मचा दिया है। वह पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सिंगर्स को टक्कर दे रही हैं।फिलहाल, गाने को मिल रहे व्यूज देखकर कहा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ का यह देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)