मिस्त्री ने की आत्महत्या, लोहे के पाइप से लटका मिला शव 

Nov 10, 2026 - 14:23
Updated: 5 days ago
0 9
मिस्त्री ने की आत्महत्या, लोहे के पाइप से लटका मिला शव 
मिस्त्री ने की आत्महत्या

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन की शहजाद कॉलोनी निवासी एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में लोहे के पाइप से लटका मिला। युवक की माँ मंगलवार सुबह नाश्ते के लिए बेटे को उठाने पहुंची तो उसका शव फंदे पर देखकर चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था अयान

अयान अपनी मां और छोटी बहन निशा के साथ रहता था। करीब सात साल पहले बीमारी के चलते उसके पिता अकरम की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी अयान पर आ गई थी। वह टाइल-पत्थर लगाने का काम करके मां और बहन का भरण-पोषण कर रहा था। वह घर का बड़ा बेटा था। 

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

सोमवार रात काम से लौटने के बाद अयान ने खाना खाया और मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो करीब 10 बजे उसकी मां उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंची। दरवाजा खोलकर देखा तो अयान का शव लोहे के पाइप से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बेटे को इस हालत में देखकर मां की चीख निकल गई। घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर मोहल्ले के सैकड़ों लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए।

जेब से मिला चाकू, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी विशाल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। अयान की जेब से चाकू मिला है। पुलिस के शव को ले जाते समय मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों बिलखते हुए पुलिस की गाड़ी के पीछे दौड़ती रहीं। स्थानीय लोगों में उसके किसी युवती से बातचीत और प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User