मेरठ में शराब पीने के दौरान विवाद, युवक ने दोस्त को सीने में चाकू मारा, मौत
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के विवाद में युवक ने दोस्त के सीने में चाकू से हमला करके हत्या कर दी। आरोपी हमलावर युवक दोस्त को कमरे में बंद करके भाग गया। मंगलवार सुबह होश में आने पर आरोपी ने परिवार को घटना के बारे में बताया और बहसूमा थाने में जाकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
मरने वाले युवक की पहचान सनी उर्फ सागर (18) के रूप में हुई। वहीं हत्या के आरोपी विशाल (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात टीपीनगर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात टीपीनगर क्षेत्र स्थित एक मकान में दोनों दोस्त सनी और विशाल ने बैठकर शराब पी। तभी दोनों के बीच विवाद हो गया। विशाल ने चाकू निकाल लिया और सनी के सीने पर कई वार कर दिए। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को मकान के अंदर ही छोड़ दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
मंगलवार सुबह नशा उतरने के बाद आरोपी बहसूमा थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। यहां मकान पर लगे ताले को तोड़ा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने बताया- दोनों युवक राजमिस्त्री का काम करते थे। सनी की शादी नहीं हुई थी, जबकि विशान शादीशुदा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)