बेंगलुरु में पत्नी के अवैध सम्बन्ध के शक में खेला खूनी खेल, सौतेले बेटे को मार डाला
बेंगलुरु। बेंगलुरु में पत्नी के अवैध सम्बन्ध के शक में घरेलू झगड़ा खूनी खेल में बदल गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 44 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके 18 साल के बेटे पर चाकू और हथौड़े से हमला कर दिया। इससे सौतेले बेटे की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। आरोपी महिला को एक कमरे में बंद करके घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना के करीब तीन दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुदीप के रूप में हुई है, जो पहले प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में काम करता था। सुदीप ने 16 नवंबर को बनशंकरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पद्मनाभनगर स्थित अपार्टमेंट में अपनी पत्नी सीमा (43) और उसके बेटे सोहम (18) पर हमला किया था। सीमा एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुदीप, सीमा का दूसरा पति था, जबकि सोहम सीमा की पहली शादी से हुआ बेटा था। सुदीप को शक था कि सीमा का किसी और के साथ अवैध संबंध है, जिसे लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, यह हमला 16 नवंबर को रात 9 बजे से 11 बजे के बीच हुआ, जिसके बाद सुदीप भाग गया। इस घटना का पता तब चला जब मकान मालिक बी. मल्लैया ने शिकायत दर्ज कराई। मल्लैया ने 3 अक्टूबर 2024 को पद्मनाभनगर में अपना फ्लैट सीमा को किराए पर दिया था, जहां वह अपने पति और बेटे के साथ रह रही थी। सीमा की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने सुदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)