राहुल गांधी ने कहा- 'पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे, तभी होगी बातचीत'

Nov 20, 2026 - 17:30
Updated: 5 days ago
0 4
राहुल गांधी ने कहा- 'पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे, तभी होगी बातचीत'
नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

शिकागो। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा देना बंद नहीं करता, तब तक उससे बातचीत शुरू नहीं हो सकती।

पाकिस्तान के साथ संवाद फिर से शुरू होने की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि एक बड़ी समस्या है और वह है हमारे देश में पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा दिया जाना। हमारे लिए यह बिल्कुल नामुमकिन है कि हम अपने निर्दोष लोगों की हत्या होते देखें और साथ ही पाकिस्तान से बातचीत भी करते रहें। इसलिए, जिस पल यह बंद होगा, बातचीत की शुरुआत हो सकती है। मुझे यह देखकर काफी हैरानी होती है कि पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के साथ बातचीत में व्यस्त है, जबकि भारत सिर्फ देख रहा है। 

उन्होंने कहा कि आजादी के समय से ही भारत की भू-राजनीतिक समझ बहुत परिपक्व रही है। हमारी अपनी सोच थी। हमारी विदेश नीति इस बात से तय होती थी कि भारत को किसमें फायदा है। अपने आकार, इतिहास और रिश्तों के हिसाब से हमें इन वैश्विक चर्चाओं में शामिल होना चाहिए। लेकिन साफ तौर पर कहूं, तो भारत अब एक किनारे का खिलाड़ी बन गया है। हम मुख्य मंच से पीछे हट गए हैं। हमारी आवाज और नजरिया तो है, लेकिन वह नजरिया गायब दिखता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User