भूकंप से कांप उठी नेपाल की धरती, 4.9 थी तीव्रता

Nov 12, 2026 - 14:16
Updated: 5 days ago
0 2
भूकंप से कांप उठी नेपाल की धरती, 4.9 थी तीव्रता
नेपाल मे भूकंप

काठमांडू। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को तड़के 4 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके लगे हैं। इससे 
लोगों के मन में भय फैल गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 थी।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर बताया है कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को तड़के भूकंप आया है। संस्थान के मुताबिक, भूकंप सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती से 73 किलोमीटर की गहराई में था।

सितंबर में भी आया था भूकंप
आपको बता दें कि नेपाल दुनिया के सबसे अधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों (सिस्मिक जोंस) में से एक में आता है। सितंबर महीने में भी उत्तर-पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूकंप आया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User