जापान में गरजे राजनाथ सिंह, कहा- 'भारत की तरफ कोई आंख नहीं उठा सकता':
टोक्यो। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान की राजधानी टोक्यो में रह रहे भारतीय समुदाय को संबोघित किया। उन्होंने भारत के विकास, रक्षा उत्पादन, रक्षा सामग्री निर्यात, ऑपरेशन सिंदूर और तीनों सेनाओं के शौर्य की विस्तृत गाथा सुनाई। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज कोई भी भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है। उन्होंने भारत के सेनाओं की ताकत की जमकर तारीफ की।
राजनाथ सिंह जापान के दौरे पर हैं। उन्होंने बीते 12.5 वर्षों में भारत के विकास की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि भारत में जो बदलाव हो रहे हैं, वो सबके सामने हैं। राजनाथ सिंह ने भारत के रिकॉर्ड रक्षा निर्यात का जिक्र किया और कहा कि इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, जो भारत की ताकत को प्रदर्शित करती है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शौर्य का बखान किया और कहा कि अब कोई भी हमारे देश के खिलाफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है।
जापान में भारत के विकास की गाथा सुनाई
राजनाथ सिंह ने भारत के विकास का जिक्र करते हुए कहा, "आप में से बहुत सारे लोगों का साल दो साल में एक बार भारत तो जाना होता ही होगा। भारत में क्या हो रहा है, क्या डेवलपमेंट है? और भारत की सरकार किस तरीके से भारत को एक हाइट देने के लिए किस तरीके से काम कर रही है, आपको पता ही होगा। इंटरनेशनल कम्युनिटी में भी भारत को लेकर क्या परसेप्शन बना है? मैं समझता हूं कि आप लोगों से बेहतर और कोई दूसरा नहीं बतला सकता। क्योंकि आप भारत को भी देख रहे हैं और इधर जापान और दूसरी कंट्रीज के लोगों के साथ भी आप लोगों की बातचीत होती है।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)