दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप

Nov 13, 2026 - 12:22
Updated: 5 days ago
0 9
दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप
माइक्रोसॉफ्ट

शिकागो। दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की कई ऑनलाइन जरूरी सेवाएं करीब 12 घंटे से निष्क्रिय हैं। इससे ईमेल भेजने, ऑनलाइन मीटिंग करने और क्लाउड पर फाइल सेव करने जैसे काम पूरी तरह रुक गए। आउटलुक, टीम्स और कोपायलट से लाखों उपभोक्ता परेशान हैं। अभी भी साफ नहीं है कि सेवाएं कब तक सही तरह से काम कर पाएंगी।

माइक्रोसॉफ्ट इस समय ग्लोबल आउटेज का सामना कर रही है। इससे दुनियाभर के लाखों लोगों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दरअसल तकनीकी खराबी की वजह से कंपनी की सेवाएं ठप पड़ गई हैं। एक वेबसाइट के अनुसार, अकेले माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक न चल पाने की 1.40 लाख से ज्यादा शिकायत दर्ज कराई गई हैं। इस खराबी का असर सिर्फ दफ्तरों तक नहीं रहा, बल्कि स्कूल, अस्पताल और सरकारी कामकाज भी ठप हो गए। 

इन सेवाओं पर पड़ा है असर : 

माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक (ईमेल के लिए), माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (ऑनलाइन मीटिंग और चैट के लिए), शेयरपॉइंट ऑनलाइन (फाइल शेयर करने के लिए), माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट 365 (AI टूल), माइक्रोसॉफ्ट प्लानर और एक्सचेंज ऑनलाइन, माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर (साइबर सुरक्षा से जुड़ी सेवा)। 

इस समस्या से उन कंपनियों और संस्थानों को बड़ी समस्या हुई है, जो अपने ईमेल, आपसी बातचीत और कामकाज के लिए पूरी तरह माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं पर आश्रित हैं। अभी तक कंपनी की ओर से साफ नहीं है कि सेवाएं कब तक पूर्ववत हो पाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User