100 मिनट चली मोदी व नेपाली प्रधानमंत्री बालेन की बातचीत

Nov 23, 2026 - 13:39
Updated: 3 days ago
0 7
100 मिनट चली मोदी व नेपाली प्रधानमंत्री बालेन की बातचीत
मोदी व नेपाली प्रधानमंत्री बालेन

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 100 मिनट तक द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

बैठक में भारत और नेपाल के रिश्तों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए 3 अहम फैसले हुए हैं। इनमें नेपाल को विशेष आर्थिक पैकेज देना, व्यापार के लिए गुजरात के कांडला और ओडिशा के पारादीप बंदरगाहों तक पहुंच देना और अयोध्या-जनकपुर के बीच ट्रेन सेवा शुरू करना शामिल है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, नेपाल पक्ष से वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार व्यंजनकार, विदेश सचिव अमृत बहादुर राई और भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे शामिल हुए।

मोदी ने बालेन शाह को गंगाजल का कलश दिया

बालेन शाह ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी को पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद भेंट किया। उन्होंने एक कलात्मक लकड़ी के डिब्बे में रुद्राक्ष, शालिग्राम और चंदन भेंट किया। प्रधानमंत्री सचिवालय के मुताबिक, यह बालेन शाह की ओर से मोदी के लिए निजी उपहार था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने बालेन शाह को गंगाजल से भरा कलश भेंट किया। इसके अलावा, नेपाली दूतावास की ओर से भी मोदी को मच्छिंद्रनाथ से जुड़ा एक उपहार दिया गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User