आने वाला है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, होगी मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में अलर्ट

Nov 16, 2026 - 15:50
Updated: 5 days ago
0 6
आने वाला है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, होगी मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में अलर्ट
चक्रवाती तूफान ‘अकवान’

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के तबाही मचाने की आशंका गहरा रही है। क्षेत्र में गहरा दबाव बन गया है जिसके 19 नवंबर तक भीषण तूफान बनने की आशंका है। ऐसे में ओडिशा के 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। महीने भर के अंदर ही अब तीसरे चक्रवात का अलर्ट जारी कर दिया गाय है। मौसम विभाग ने रविवार सुबह जारी विशेष बुलेटिन में बताया कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है।

ओडिशा समेत पूर्वी तट के कई इलाकों में चिंता

इस मौसम प्रणाली के मजबूत होने से ओडिशा समेत पूर्वी तट के कई इलाकों में चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग इसके आगे बढ़ने की दिशा और ताकत पर लगातार नजर रख रहा है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव पिछले छह घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है।

18 नवंबर से मौसम बदलने की संभावना

फिलहाल यह विशाखापत्तनम से लगभग 870 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और गोपालपुर से करीब 980 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ताकत बढ़ने के बाद यह सिस्टम आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ सकता है।  मौसम प्रणाली के प्रभाव से ओडिशा में 18 नवंबर से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए राज्य के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 19 से 21 नवंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आपको बता दें कि इससे पहले आए चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और 'मुरासु' ने काफी तबाही मचाई थी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User