मेरठ में नमकीन कारखाने में लगी भीषण आग: तीन मंजिला मकान में मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचा परिवार

सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Nov 16, 2026 - 15:46
Updated: 5 days ago
0 13
मेरठ में नमकीन कारखाने में लगी भीषण आग: तीन मंजिला मकान में मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचा परिवार

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक नमकीन कारखाने में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शिव शक्ति नगर स्थित तीन मंजिला मकान में चल रहे कारखाने में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे भवन में धुआं भर गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संकरी गली होने के कारण बड़ी दमकल गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कारखाना मालिक को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

तीन मंजिला मकान में चल रहा था कारखाना

जानकारी के अनुसार शिव शक्ति नगर निवासी शनि जैन पुत्र मोहन जैन के तीन मंजिला मकान में नमकीन बनाने का कारखाना संचालित है, मकान के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार रहता है। जबकि, पहली और दूसरी मंजिल पर नमकीन बनाने का काम होता है। सोमवार दोपहर कर्मचारी कारखाने में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भीषण आग लग गई। आग और धुएं के कारण परिवार के लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से कारखाने में काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई; आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है

सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिव शक्ति नगर में एक कारखाने में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गली होने के कारण छोटी गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से कारखाना मालिक को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। भट्टी से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User