आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सादगी ने भक्तों का मन मोहा
नॉकआउट न्यूज़ डिजिटल डेस्क |
शुकतीर्थ/ मोरना। सुरक्षा दृष्टि से देश की सात अतिविशिष्ट हस्तियों में शामिल आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत की सादगी और स्नेहभाव ने भागवत भक्तों को मोह लिया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द ने सिद्ध अक्षय वट क्षेत्र से उन्हें श्री शुकदेव आश्रम के भव्य स्वरुप का दर्शन कराया। कार्यक्रम की समय सीमा तय थी, फिर भी भागवत से जो भी मिला, वो उनके शांतभाव से प्रभावित हो गया।
सर संघचालक रात्रि विश्राम के बाद बड़ी शालीनता से यज्ञशाला पधारे, वहां भोर से संचालित यज्ञ की पूर्णाहुति की। हवन में साधु- संतों, आचार्यो को प्रणाम किया और श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों के मंत्रोच्चार की प्रशंसा की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द के साथ यज्ञशाला से लिफ्ट की ओर बढ़े और धैर्य से द्वितीय तल पर अक्षय वट परिसर पहुंचे। स्वामी जी ने उन्हें राम और शिव मंदिर, मां शाकुंभरी देवी मंदिर सहित श्री शुकदेव आश्रम के स्वरुप को बताया। श्री डोंगरे भागवत कथा भवन से साधु-संतों के प्रति असीम श्रद्धा जताई।

उन्होंने कहा कि संत और महात्मा हावभाव से ही जान लेते ही व्यक्ति के पास कैसे गुण और स्वभाव है। वे नाम में भी प्रतिभा ढूंढ लेते है। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने मेरी जो खूबियां गिनाई है, अपने पास इतना कहाँ है ? भागवत जी ने अपने उद्बोधन कई बार चौपाई और कहावतें कहीं, उन्होंने कहा कि नाम से बड़ा कर्म है। वीतराग स्वामी कल्याणदेव से बड़ा सत्य क्या हो सकता है, वह अपने सेवा कर्म से राष्ट्र के पूजनीय बनें। वीतराग संत ने 129 साल का दीर्घायु जीवन जिया, उसमें 100 साल से ज्यादा प्राणीमात्र की सेवा की। सैंकड़ों स्कूल, कालेज और अन्य संस्थाएं खड़ी करना, अकल्पनीय लगता है।

अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन किया
सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ने तीन सदी के युग द्रष्टा अभिनंदन ग्रंथ के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। ट्रस्ट महामंत्री केके विज, पूर्व न्यायाधीश बीबी सिंह, पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह, डॉ नरेंद्र सिंह, रमेश मलिक मौजूद रहे।।
श्री शुकदेव आश्रम में कार्यक्रम के बाद पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द की कुटिया में आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत से स्वामी भरतदेव, स्वामी हरिशंकर देव ने भेंट की। ट्रस्टीगण और कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, सुमन कृष्ण शास्त्री और आशीष माधव शास्त्री से मुलाकात हुई। इंजीनियर अर्जुन सिंह ने डॉ. मोहन भागवत जी को उनकी राष्ट्रसेवा की अविरल यात्रा पर आधारित विशेष स्मृति-चित्र भेंट किया। शिवजी सेना के अर्चित आर्य रहे।

यज्ञ में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज के साथ आरएसएस प्रमुख ने राष्ट्र कल्याण हेतु आहुतियां दी। स्वामी भरतदेव महाराज, स्वामी कंनक प्रभानन्द महाराज, डॉ नरेंद्र शर्मा, महेंद्र तेवतिया, राजीव गुप्ता आदि ने भी भाग लिया। आचार्य जीसी उप्रेती, आचार्य अतुल और आचार्य अरुण ने मंत्रपाठ किया।

इस दौरान स्वामी आनंद सरस्वती, स्वामी गोवर्धनदास, महामण्डलेश्वर स्वामी गोपालदास, स्वामी विष्णु चैतन्य, स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद, स्वामी कृपाल दास, स्वामी गीतानंद, स्वामी हरिशंकर देव, स्वामी कनकप्रभानंद, आचार्य गिरीश उप्रैती, आचार्य अतुल, आचार्य प्रदीप, आचार्य अरुण, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, महेंद्र तेवतिया, राजीव गुप्ता, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, एसडीएम रश्मि लांबा, सीओ राधारमण, सीओ गजेन्द्र पाल सिंह, तहसीलदार मोनिका चौहान मौजूद रहे।
सिद्ध अक्षय वट के परिसर में नवनिर्मित भगवान वेदव्यास मंदिर का लोकार्पण सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ने किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने चावल, पुष्प उनको प्रदान किया। भगवान वेदव्यास की प्रतिमा पूजन किया। आचार्य प्रदीप, राजीव गुप्ता, ठाकुर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
इसके बाद आरएसएस प्रमुख ने अक्षय वट की परिक्रमा की। श्री शुकदेव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और महामुनि श्री शुकदेव जी की पूजा की। पुरोहित विकास, सुमन शास्त्री और अरुण ने मंत्रोच्चार किया।
आरएसएस डॉ मोहन भागवत की सभा में स्वामी भरतदेव महाराज, हनुमतधाम से स्वामी आनन्द सरस्वती, दंडी आश्रम प्रबंधक मनोहर शर्मा, समनदास आश्रम से स्वामी गोवर्धनदास महाराज, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, स्वामी विष्णु चैतन्य महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी कनक प्रभानन्द सरस्वती , स्वामी ब्रह्मस्वरूप नन्द महाराज, स्वामी गीतानन्द महाराज, स्वामी हरि शंकर देव, विनोद शर्मा जी आदि उपस्थित रहे।
सर संघचालक डॉ मोहन भागवत दो दिन के प्रवास में केवल श्री शुकदेव आश्रम में रहे। जो भी संत और महात्माओं की भेंट हुई, वो श्री शुकदेव आश्रम में ही हुई। लौटते वक्त दूरस्थ प्रदेशों से आये भागवत भक्तों को प्रणाम किया। श्रद्धालुओं ने भारत माता के नारे लगाये। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द की कुटिया में भोजन के उपरांत चौटाला भवन में विश्राम किया।।
आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत से हुई वार्ता में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने शुकतीर्थ में महामुनि शुकदेव भागवत शोध एवं प्राच्य विधा संस्थान की स्थापना की कार्ययोजना बताई।

स्वामी जी ने कहा कि ज्योतिष, महाभागवत पुराण, योग और आयुर्वेद पर संस्थान बनेगा तो भावी पीढ़ी सनातन धर्म की परंपराओं की संवाहक बनेगी। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय में पढ़े विद्यार्थी देश के कई राज्यों में पुरोहित, आचार्य और कथा व्यास का दायित्व निभा रहे है। शोध संस्थान को लेकर शासन स्तर पर योजना विचाराधीन है। डॉ मोहन भागवत ने कहा कि शुकतीर्थ में शोध संस्थान का निर्माण मौजूदा समय की आवश्यकता है। ये विचारणीय रहेगा।
पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द ने बताया कि पूज्य स्वामी कल्याणदेव महाराज चाहते थे कि वेस्ट यूपी में संस्कृत विश्वविद्यालय बने , ताकि बेटे-बेटियां संस्कृत पढ़कर वेद शास्त्रों, उपनिषदों का प्रचार प्रसार करें। शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं की अवश्यक्ताओ पर भी चर्चा हुई।

वीतराग स्वामी कल्याणदेव के संग्रहालय में संत विभूति के भिक्षा पात्र, फटे-पुराने वस्त्र देखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत भाव विभोर हो गये। ट्रस्टी ओमदत्त देव ने उन्हें ब्रह्मलीन संत की सादगी, सरलता और त्याग से अवगत कराया। गैलरी में लगे महापुरुषों और देश के बड़े राजनितिज्ञों के चित्रों को देख वे अचंभित हुये।
स्वामी कल्याणदेव युवा विकास समिति की ओर से पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह ने आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत को पत्र देकर ब्रह्मलीन शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज को भारत रत्न देने का मांग पत्र सौंपा, जिसमें समिति अध्यक्ष डॉ कलम सिंह और सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव महाराज ने ग्रामीण शिक्षा को प्रगति दी।
250 से ज्यादा शिक्षा, चिकित्सा संस्थान बनाये। किसानों और मजदूरों के बच्चों को शिक्षित बनाया। निःस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा की। आरएसएस भारत सरकार को वीतराग सन्त को भारत रत्न देने की संस्तुति करें। डॉ मोहन भागवत ने पत्र स्वीकार किया।
सरसंघचालक डा. मोहन भागवत को राम चरित मानस भेंट करते भागवत पीठ के कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री साथ में सुमन कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री।

भागवत पीठ के युवा कथावाचकों से भी मिले डा. मोहन भागवत -

What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)