वैभव सूर्यवंशी ने बनाया महा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 52 गेंदों में बनाया दोहरा शतक
दोहा (क़तर)। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन स्कोर-बोर्ड पर लगाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 130 रनों की पारी खेली। इंडिया ए की ओर से अरशद खान ने 4 बल्लेबाजों का शिकार किया। यूएई के जवाब में इंडिया 'ए' ने वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार 204 रनों की पारी की बदौलत 250 रनों का लक्ष्य महज 15वें ओवर के भीतर हासिल कर लिया। इस तरह भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से लगातार धमाका कर रहे। वैभव ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसके लिए दिग्गज बल्लेबाज तरसते हैं। इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने अब वर्ल्ड क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। लिस्ट-ए क्रिकेट एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 52 गेंदों में दोहरा शतक (204) जड़ा।
वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ने से पहले उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में सेंचुरी ठोकी। वैभव ने सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यूएई के खिलाफ महज 28 गेंदों में शतक पूरा करके ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले फ्रेजर-मैकगर्क के नाम 29 गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड था। फ्रेजर ने साल 2023 में यह कारनामा किया था।
लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत के साकिबुल गनी चौथे स्थान पर हैं। भारत के ही ईशान किशन 5वें स्थान पर हैं।
इससे पूर्व यूएई के कप्तान बासिल हमीद ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 130 रनों की पारी खेली। इंडिया 'ए' की ओर से अरशद खान ने 4 बल्लेबाजों का शिकार किया।
यूएई की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ओवर में आर्यांश का विकेट गंवाया और फिर छठे ओवर में अंश आउट हुए। शाहदाद 46 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। एथन डिसूजा ने 37 गेंद में 25 रन बनाए। शाहबाज ने उन्हें पवेलियन भेजा। हरप्रीत ने 120 गेंदों में शतक लगाया। आलम दो रन ही बना पाए। हरप्रीत सिंह भाटिया ने 144 गेंद में 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 130 रन बनाए। इबरार खाता नहीं खोल सके, जबकि जाहिद ने 9 गेंद में सात रन बनाए।
इंडिया 'ए' ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जबकि विप्रज निगम, आुयष बडोनी और प्रिंस यादव को आराम दिया गया है। तिलक वर्मा के नेतृत्व वाली इंडिया 'ए' की टीम यूएई को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी, जबकि यूएई ने शर्मनाक अभियान का अंत जीत के साथ करना चाहेगा। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले गंवाए हैं, इंडिया 'ए' को पाकिस्तान के खिलाफ 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि यूएई की टीम को नेपाल ने 6 विकेट से मात दी। यूएई के खिलाफ जीत मिलने से भारत के तीन मैच में चार अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)