मेरठ में विजयादशमी पर यहां रहेगा रूट डायवर्जन, पढ़िए पूरी खबर ...

Oct 19, 2026 - 17:53
Updated: 15 days ago
0 9
मेरठ में विजयादशमी पर यहां रहेगा रूट डायवर्जन, पढ़िए पूरी खबर ...
  • कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद,
  • तीन प्रमुख रामलीला स्थलों के आसपास रास्ते बंद.
  • यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.
  • SP ट्रैफिक ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की.

नॉकआउट न्यूज मेरठ। विजयादशमी पर रावण दहन और रामलीला आयोजनों के चलते शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान मेरठ शहर के प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थलों के आसपास वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। SP ट्रैफिक ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग यात्रा की योजना पहले बना लें और प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें। दशहरा के दौरान शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी।

यहां रहेगा रूट डायवर्जन-

Delhi Road रामलीला मैदान, सूरजकुंड पार्क और भैसाली ग्राउंड समेत प्रमुख आयोजन स्थलों के आसपास कुछ रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। रोडवेज बसों और भारी वाहनों के लिए भी अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं।

यातायात व्यवस्था संभालने के लिए प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी ले लें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

Roadways बसों के लिए तय किए गए रास्ते-

Delhi की ओर से आने वाली बसें: परतापुर इंटरचेंज, एक्सप्रेस-वे और मोदीपुरम होते हुए जीरो माइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। वापसी में भी यही रास्ता रहेगा।

Haridwar और Muzaffarnagar की ओर से आने वाली बसें: मोदीपुरम, टैंक चौराहा, जीरो माइल और बेगमपुल होते हुए भैसाली बस अड्डे आएंगी-जाएंगी।

Bijnor की ओर से आने वाली बसें: साकेत चौराहा, जीरो माइल और बेगमपुल होते हुए भैसाली बस अड्डे पहुंचेंगी। वापसी भी इसी रास्ते से होगी।

Garhmukteshwar और Moradabad की ओर से आने वाली बसें: जेलचुंगी चौराहे पर मेला होने के कारण मुजफ्फरनगर और रुड़की जाने वाली बसें डिग्गी तिराहा, तेजगढ़ी चौराहा, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल और जीरो माइल होते हुए निकलेंगी।

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट-

  • मुजफ्फरनगर से हापुड़, गढ़ और मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन मोदीपुरम फ्लाईओवर, सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेंज, मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़ और खरखौदा कस्बे से होकर जा सकेंगे।
  • डिग्गी तिराहे से तेजगढ़ी चौराहे और कमिश्नर आवास चौराहे के बीच भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • डिग्गी तिराहे से यूनिवर्सिटी रोड होकर जेलचुंगी जाने वाले हल्के वाहनों को किला रोड की ओर भेजा जाएगा।
  • एलआईसी कट से आने वाले वाहनों को इमली तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

तीन प्रमुख रामलीला स्थलों के आसपास रास्ते बंद- 

दिल्ली रोड रामलीला मैदान: 

बागपत तिराहा (फुटबॉल चौक) से बिजली बंबा बाइपास तिराहे के बीच हल्के और भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। वाहन बिजली बंबा बाइपास और बागपत रोड से जा सकेंगे। ब्रह्मपुरी और शारदा रोड से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को दिल्ली चुंगी से बागपत तिराहा और मलियाना पुल की तरफ भेजा जाएगा।

सूरजकुंड पार्क:

रामलीला और रावण दहन के दौरान गांधी आश्रम से सूरजकुंड मंदिर, सीताराम पुलिया और नाले की पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।

भैसाली ग्राउंड:

रावण दहन के दौरान जली कोठी, मेहताब तिराहा, सीएवी स्कूल (थाना सदर की ओर) और गुरु तेग बहादुर स्कूल से भैसाली ग्राउंड की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस

प्रभारी ट्रैफिक संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। पुलिस आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेगी।

SP ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। SP ट्रैफिक ने कहा कि लोग यात्रा की योजना पहले बना लें और प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें। दशहरा के दौरान शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी।

यह खबर भी पढ़िए:  विजयादशमी पर मेरठ में 32 स्थानों पर होगा रावण दहन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User