भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का रोमांच शुरू

Nov 02, 2026 - 14:17
0 5
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का रोमांच शुरू
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज

नई दिल्ली, टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराने के बाद अब भारतीय टीम वनडे मुकाबलों के लिए तैयार है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी 5 बड़ी बातें।

इन मैदानों पर होंगे मुकाबले

सीरीज के मैच ऑकलैंड, वेलिंग्टन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई के मैदानों पर खेले जाएंगे। इन मैदानों पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।न्यूजीलैंड और भारत के समय में अंतर होने के कारण भारतीय दर्शक सुबह के समय इन मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।भारत में सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, ऑनलाइन दर्शक SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर मैच देख सकेंगे।

टेस्ट सीरीज की भी तैयारी

वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। ऐसे में दोनों टीमें वनडे मुकाबलों के साथ आगे की सीरीज की तैयारी पर भी ध्यान देंगी।सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन चोट और फिटनेस की समस्या के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं, भारतीय टीम में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह कश्मीर के आकिब नबी को शामिल किया गया है।अब देखना होगा कि रोहित और विराट की वापसी के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User