टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

Oct 20, 2026 - 10:12
0 5
टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस
batsmen

नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने पर होगी। 

स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत का शानदार प्रदर्शन

स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक खेले गए दोनों टी20 मैचों में शानदार रहा है। पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाज कुछ हद तक संघर्ष करती हुई नजर आई थीं, लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी।

दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 102 रन ही बना सकी थी। भारतीय टीम ने 103 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

बल्लेबाजी में भारत की ओर से शेफाली वर्मा बेहतरीन लय में दिखाई दी थीं और उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की आतिशी पारी खेली थी। 

वहीं, कप्तान स्मृति मंधाना 25 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रही थीं। शेफाली ने अपनी पारी में 220 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, मंधाना ने 47 रनों की पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

मैदान का पहली पारी का औसत स्कोर 149 रन रहा है

भारत की ओर से गेंदबाजी में निकी प्रसाद सबसे सफल गेंदबाज रही थीं, जिन्होंने 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा, नंदनी और श्री चरणी किफायती रहने के साथ-साथ एक-एक विकेट निकालने में सफल रही थीं।

पहले टी20 में अच्छे प्रदर्शन के बाद जिम्बाब्वे का गेंदबाजी अटैक दूसरे मुकाबले में बेरंग दिखाई दिया था। वहीं, बल्लेबाजी में भी सिर्फ चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 और जोसेफिन नकोमो ने 27 रनों का योगदान दिया था।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच को गेंदबाजों के लिए मुफीद माना जाता है। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है, जिसके चलते बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

 इस सीरीज के पहले टी20 में भी गेंदबाज पूरी तरह से हावी रहे थे। इस मैदान का पहली पारी का औसत स्कोर 149 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 145 रन है।

 'एक्यूवेदर' की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को रायपुर में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। बारिश होने की आशंका न के बराबर है और फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User