एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

Oct 20, 2026 - 11:02
0 5
एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल
Asian Para Games

नागोया । दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता पैरा शूटर मनीष नरवाल ने मंगलवार को एशियन पैरा गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने लॉस एंजिल्स पैरालंपिक्स 2028 के लिए अपना कोटा भी पक्का कर लिया है। 

शूटिंग स्पर्धाओं में भारत का शानदार प्रदर्शन

नरवाल ने 233.7 का स्कोर करके दूसरा स्थान हासिल किया। उनसे आगे दक्षिण कोरिया के जियोंगडू जो रहे, जिन्होंने 241.3 के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। आठ खिलाड़ियों के फाइनल में एक अन्य भारतीय, रुद्रांश खंडेलवाल ने 127.3 के स्कोर के साथ सातवां स्थान हासिल किया।

क्वालिफिकेशन राउंड में खंडेलवाल (571-21x) दूसरे और नरवाल (570-15x) पांचवें स्थान पर रहे, जिससे उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। वहीं, निहाल सिंह 560-9x के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में 12वें स्थान पर रहे।

नरवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग एसएच 1 क्लास में सिल्वर मेडल जीता था। टोक्यो 2020 में, उन्होंने मिक्स्ड एसएच 1 50 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष शूटर बनने का कारनामा किया था।

पिस्टल इवेंट्स में एसएच1 स्पोर्ट्स क्लास उन एथलीटों के लिए होती है, जिनके ऊपरी या निचले अंगों (हाथ या पैर) में कोई शारीरिक अक्षमता होती है।

इस बीच, सुमेधा पाठक (561-18x, पहला स्थान) और सृष्टि अरोड़ा (560-8x, पांचवां स्थान) ने महिलाओं की 10 मीटर एपी एसएच 1 कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई।

सुमेधा 561-18x के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में टॉप पर रहीं, जबकि सृष्टि 560-8x के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 की ब्रॉन्ज मेडल विजेता रुबीना फ्रांसिस फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। वह क्वालिफिकेशन राउंड में 558-16x के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहीं।

सोमवार को, मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच 1 स्पर्धा में 250.0 के स्कोर के साथ नया एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए इन खेलों का पहला गोल्ड मेडल जीता था।

दो बार की पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा 249.6 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जिससे भारत ने आइची-नागोया में पहली बार शीर्ष दो स्थानों पर कब्जा किया।भारत, हांगझोऊ 2023 में अपने अब तक के सबसे बेहतरीन एशियन पैरा गेम्स अभियान के बाद आइची-नागोया पहुंचा है। भारत ने पिछले पैरा एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 111 मेडल जीते थे, जिनमें 29 गोल्ड, 31 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे और टीम पांचवें स्थान पर रही थी।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User