टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग केस: कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर

Oct 20, 2026 - 10:57
0 8
टाइगर श्रॉफ कार फायरिंग केस: कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर
Tiger Shroff car-firing case

कोटा। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में कोटा से गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्धों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस की टीम आरोपियों को अपने साथ ले जाने के लिए कोटा पहुंच गई है। सुरक्षा कारणों से तीनों को रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में रखा गया है। मामले में आगे की विस्तृत जांच अब महाराष्ट्र पुलिस करेगी। 

महाराष्ट्र पुलिस के हवाले किए गए आरोपी

रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने के सीआई रामस्वरूप मीणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरोपियों को पकड़ने के बाद कोटा पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों राज्यों की पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ भी की है। फिलहाल तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में हैं।

मुंबई ले जाने की योजना और सुरक्षा इंतजाम

सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की टीम आरोपियों को औपचारिक रूप से अपने साथ ले जाने के लिए पहुंच गई है। महाराष्ट्र पुलिस के कुछ अधिकारी पहले से ही कोटा में मौजूद हैं, जबकि अन्य अधिकारियों के भी पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से आरोपियों को रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने में रखा गया था। यहां से रवाना होने के बाद स्थानीय पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई करेगी। आरोपियों को मुंबई किस माध्यम से ले जाया जाएगा, यह महाराष्ट्र पुलिस की योजना पर निर्भर करेगा। उन्हें सड़क या रेल मार्ग से ले जाने सहित अन्य विकल्पों पर निर्णय संबंधित पुलिस टीम करेगी।

तीनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को लेकर सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए मजबूत रणनीति तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने गिरफ्तारी के दौरान कोई प्रतिरोध नहीं किया। संभवतः उन्हें अंदाजा नहीं था कि पुलिस उन्हें पकड़ने में सफल हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच महाराष्ट्र पुलिस करेगी।

बिना किसी विरोध के पकड़े गए संदिग्ध, कोई हथियार बरामद नहीं

सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि आरोपियों के पास से हथियार या नकदी जैसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित साक्ष्यों की जांच अभी जारी है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User