टाइगर श्रॉफ को विद्युत जामवाल ने बताया सबसे निडर, बोले- बजरंग बाण सुनो

Oct 20, 2026 - 10:50
0 10
टाइगर श्रॉफ को विद्युत जामवाल ने बताया सबसे निडर, बोले- बजरंग बाण सुनो
Vidyut Jammwal

मुंबई। एक्शन स्टार और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई हालिया फायरिंग की घटना पर दुख जताया। अभिनेता ने मौके पर मौजूद टाइगर के फैंस पर नाराजगी जताई कि जब घटना हुई तो किसी ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की। साथ ही, टाइगर को इस मुश्किल समय में 'बजरंग बाण' सुनने का आग्रह किया और बताया कि वह खुद भी ऐसा करते हैं। 

"टाइगर, तुम सबसे निडर हो": विद्युत ने बढ़ाया हौसला

अभिनेता विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ को सबसे निडर इंसान बताया और उनकी हिम्मत की सराहना की। वीडियो में अभिनेता कहते हैं, "मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं। मैं जितने भी लोगों को जानता हूं, उन सब में टाइगर तुम सबसे निडर व्यक्ति हो।"

फैंस से जताई नाराजगी: "तमाशबीन क्यों बने रहे?"

अभिनेता ने आगे मौके पर मौजूद टाइगर के फैंस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "मैं उन फैंस से कुछ कहना चाहता हूं, जो टाइगर का मैच देखने के लिए जाते हैं। जब घटना हुई तो किसी ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की थी। किसी को तो भागना चाहिए था, किसी को तो पकड़ना चाहिए था। दोस्तों, हम लोग करते हैं, आप लोग भी तो कुछ करो ना।"

उन्होंने मुंबई पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसी घटना दोबारा न होने की मांग की। साथ ही, इस मुश्किल घड़ी में टाइगर से बजरंग बाण सुनने के लिए भी कहा। वे कहते हैं, "मैं मुंबई पुलिस को बोलना चाहूंगा कि आप लोग हमारी सुरक्षा करते हैं, लेकिन ऐसी वारदात दोबारा नहीं होनी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "टाइगर, तू परेशान मत हो, हम दोनों का पसंदीदा है न बजरंगा बाण, उसे सुनते रहना। जब मैं अकेला हो जाता हूं तो इसे ही सुनता हूं और मुझे पता है कि टाइगर तुम भी इसे सुनते हो। आई लव यू भाई।"

अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "हम जानते हैं कि हमारे देश में बहुत कुछ हो रहा है। कभी हम आवाज उठा पाते हैं, कभी नहीं, लेकिन अपने तरीके से हम कोशिश तो करते ही हैं। लेकिन जब हम सड़क पर किसी को परेशान होते या पिटते हुए देखते हैं—चाहे वह महिला हो या पुरुष, तो हम तमाशाबीन बनकर क्यों खड़े रहते हैं? हम में से कोई एक आगे क्यों नहीं आता, सिर्फ गवाह के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर? हमें तमाशा देखने वालों की नहीं, मदद करने वाले हीरोज की जरूरत है।"

परिवार और बॉलीवुड सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

विद्युत जामवाल के पोस्ट शेयर करते ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ के माता-पिता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ समेत इंडस्ट्री के तमामा सेलेब्स और दिशा पाटनी की बहन खूशबू पाटनी ने प्रतिक्रिया दी।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User