रिलीज से 50 दिन पहले ही 'किंग' की धूम, 835 करोड़ की कमाई का दावा!
मुंबई, शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। एक सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 835 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
कहां से हुई इतनी कमाई?
दावे के मुताबिक, फिल्म को डिजिटल राइट्स से 275 करोड़, थिएट्रिकल राइट्स से 250 करोड़, ओवरसीज राइट्स से 175 करोड़, सैटेलाइट राइट्स से 90 करोड़ और म्यूजिक राइट्स से 45 करोड़ रुपये मिले हैं।इस तरह कुल कमाई 835 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कितनी है फिल्म की लागत?
फिल्म का बजट करीब 350 से 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत से काफी ज्यादा कमाई कर ली है।
फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकार नजर आएंगे।फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।
हालांकि, 835 करोड़ रुपये की कमाई के इन आंकड़ों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इन दावों पर सवाल भी उठा रहे हैं। ऐसे में फिल्म की असली कमाई का पता रिलीज के बाद ही चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)