भाई के शराब पीने की बात साबित हुई तो छोड़ दूंगा सिंगिंग', दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह

Oct 20, 2026 - 14:02
0 5
भाई के शराब पीने की बात साबित हुई तो छोड़ दूंगा सिंगिंग', दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
Mika Singh

मुंबई । सिंगर मीका सिंह अपने बड़े भाई और सिंगर दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे। उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी पर शराब पीकर स्टेज पर आने के आरोप लगाए गए थे। अब मीका ने इन आरोपों पर नाराजगी जताते हुए चुनौती दी है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उनके भाई शराब पीते हैं, तो वह सिंगिंग छोड़ देंगे। 

मीका सिंह ने भाई दलेर मेहंदी का किया बचाव

मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मीडिया में आई खबरों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैंने खबर देखी। आप लोगों ने यह फैलाया है कि 'दलेर मेहंदी गाते समय नशे में थे, वह गा नहीं पा रहे हैं।

' वह पिछले 30 सालों से सुपरस्टार हैं। सबसे पहले, मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है, या उनकी बर्थडे पार्टियों में शराब खुलेआम देखी है?''मीका ने कहा, ''आपने ऐसा कभी देखा ही नहीं, तो फिर कैसे कह दिया कि उनसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था? कई बार हम कलाकार किसी से शो करने का वादा करते हैं और फिर तबीयत खराब होने के बावजूद अपनी कमिटमेंट पूरी करते हैं।

अगर हमें 104 डिग्री बुखार भी हो और दो दिन बाद हमारा शो हो, तो हम अपनी कमिटमेंट पूरी करने की कोशिश करते हैं। शो का बजट बड़ा हो या छोटा, हम उसे करने जाते ही हैं। दलेर मेहंदी ने भी अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट निभाने के लिए ऐसा ही किया होगा।''

वीडियो में मीका ने मीडिया से अपील की कि किसी खबर को पब्लिश करने से पहले तथ्यों की जांच जरूर की जाए। उन्होंने लिखा, ''सभी को दशहरा की शुभकामनाएं।

 हमारी मीडिया से एक खास अपील है कि कोई भी खबर पब्लिश करने से पहले फैक्ट्स वेरीफाई करें। बिना सबूत लगाए गए आरोपों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही बिना सच्चाई जाने ऐसी खबरों को आगे बढ़ाना चाहिए।

''मीका ने कहा, ''स्टेज पर दलेर मेहंदी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह निराशाजनक था। एक सम्मानित मंत्री स्टेज पर आकर किसी कलाकार पर शराब पीने का आरोप लगाएं, तो क्या खबर पब्लिश करने से पहले तथ्यों की जांच करना और कलाकार को अपना पक्ष रखने का मौका देना जरूरी नहीं है।''

मीडिया रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा, ''क्या किसी के पास इतनी हिम्मत होगी कि वह इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले के साथ भी स्टेज पर ऐसा व्यवहार करे? मैं अपने भाई को अच्छी तरह जानता हूं।

 वह शराब नहीं पीते। वह पिछले दो साल से बीमार हैं और अभी भी रिकवर कर रहे हैं। इसके बावजूद वह अपने बैंड के साथ परफॉर्म कर रहे हैं। आजकल कई कलाकार बैकिंग ट्रैक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनसे उसी तरह सवाल नहीं किए जाते।

''उन्होंने आगे लिखा, ''दलेर मेहंदी भारत के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और शायद इसी वजह से उन्हें आसानी से निशाना बनाया जाता है। मैं मीडिया से जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ खबरें दिखाने की अपील करता हूं।

उनकी एक हेडलाइन किसी की इमेज को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए खबर पब्लिश करने से पहले तथ्यों की जांच करना और कलाकारों का सम्मान करना जरूरी है।''

दरअसल, 18 अक्टूबर को दलेर मेहंदी उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले में परफॉर्म कर रहे थे। नवरात्र के दौरान होने वाला यह एक अहम सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

इसी दौरान उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल स्टेज पर पहुंचे। उन्होंने दलेर मेहंदी का परफॉर्मेंस बीच में रुकवाया और दर्शकों के सामने उन्हें फटकार लगाई।मंत्री ने आरोप लगाया कि दलेर मेहंदी देवी दुर्गा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शराब पीकर स्टेज पर आए थे।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User