'छोटा भाई समझकर अब मिट्टी डालो'...अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ से मांगी माफ़ी

Oct 31, 2026 - 14:18
0 1
 'छोटा भाई समझकर अब मिट्टी डालो'...अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ से मांगी माफ़ी
दिलजीत दोसांझ-अभिजीत दीपके

नई दिल्ली। गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ पर टिप्पणी के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी है। उन्होंने दिल्ली में नीट पेपर लीक के बाद हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान आवाज़ नहीं उठाने को लेकर दिलजीत की आलोचना की थी। 

दीपके ने शुक्रवार शाम दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने के बाद माफ़ी मांगी। दिलजीत ने बिना दीपके या सीजेपी का नाम लिए कहा कि किसी को भी पंजाबियों को लड़ना सिखाने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मंच पर उनकी फ़िल्म 'सतलुज' का मज़ाक क्यों उड़ाया गया। 

इंस्टाग्राम पर दीपके ने दिलजीत से विवाद ख़त्म करने की अपील की और कहा कि वे उन्हें अपना छोटा भाई समझकर अब इसे रहने दें। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ प्रदर्शनों को लेकर एक प्रशंसक के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया का बचाव किया। उस समय उन्होंने कहा था, "मैं सिर्फ एक कलाकार हूँ।" उनकी इस टिप्पणी की काफ़ी आलोचना हुई थी. आलोचना करने वालों में अभिजीत दीपके भी शामिल थे। 

उन्होंने दिलजीत पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि दिलजीत 'सतलुज' जैसी राजनीतिक विषयों पर आधारित फ़िल्मों में काम करते हैं, लेकिन छात्र प्रदर्शनों का समर्थन नहीं करते। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User