टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 25 हजार रुपए में खरीदी थी वारदात में इस्तेमाल बाइक, तीनों आरोपियों की पहचान आई सामने 

Oct 20, 2026 - 13:03
0 6
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 25 हजार रुपए में खरीदी थी वारदात में इस्तेमाल बाइक, तीनों आरोपियों की पहचान आई सामने 
Tiger Shroff

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को लेकर नई जानकारी सामने आई है। आरोपियों की पहचान फूल सिंह नरेश, रेहान रहीउसुद्दीन अंसारी और ऋतिक कुमार उर्फ रोशन के रूप में हुई है। फूल सिंह नरेश और रेहान हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं और दोनों की उम्र 18 साल बताई गई है। वहीं, 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। वह करीब चार साल पहले मुंबई आया था। 

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस

इस मामले में फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इस बाइक को 25 हजार रुपए में खरीदा था। मुंबई पुलिस ने बाइक के मालिक से पूछताछ की है और इसके पिछले मालिकों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

जांच के मुताबिक, बाइक का पहला मालिक मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहता था। उसने बाइक दूसरे व्यक्ति को बेची थी, जिसने आगे इसे तीसरे मालिक को बेच दिया।

आरोप है कि फायरिंग करने वाले शूटरों ने इसी तीसरे मालिक से बाइक खरीदी थी। बाइक की कीमत तीसरे मालिक को मिल चुकी थी, लेकिन वाहन के दस्तावेजों में मालिकाना हक का ट्रांसफर नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि दस्तावेजों का ट्रांसफर नवरात्रि के बाद किया जाना था।

25 हजार रुपए में खरीदी थी वारदात में इस्तेमाल बाइक

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक की खरीद-बिक्री किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसे फायरिंग की वारदात के लिए इस्तेमाल करने के उद्देश्य से खरीदा गया था।

जांच एजेंसियां बाइक से जुड़े दस्तावेजों और आरोपियों के संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं।बता दें कि रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उनकी कार के पास पहुंचे। आरोप है कि इनमें से दो लोगों ने कार पर गोलियां चलाईं, जबकि तीसरा बाइक चला रहा था।

पल्सर बाइक को लेकर नया खुलासा

इस घटना में टाइगर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई। वहीं, उनका ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से उनके रास्ते का पता लगाया।

 जांच के अनुसार, आरोपी अंधेरी इलाके में बाइक छोड़ने के बाद ट्रेन से आगे निकले थे। मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर राजस्थान की कोटा पुलिस ने तीनों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से हिरासत में लिया। आरोपी जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की योजना बना रहे थे।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User