RSS विजयदशमी उत्सव: विजयनगर में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
नॉकआउट न्यूज संवाददाता, मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव का आयोजन संघ के एक नगर विजयनगर पर गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वंदना एवं पथ संचलन की तैयारी के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में एकत्र हुए।

इस अवसर पर संचलन इसके पश्चात नगर के सभी परिवारों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करी लगभग 100 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे. पथ संचलन में सभी गीत दोहराते हुए बढ़ रहे थे संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो भला हो जिसमे देश का वह काम सब किए चलो, पद संचलन (मार्च पास्ट) जिसमें अनुशासन, एकता और संगठन की शक्ति का सजीव प्रदर्शन हुआ। स्वयंसेवकों की कदमताल और घोष की गूंज से सम्पूर्ण विजयनगर देशभक्ति और संगठनात्मक शक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।

इस अवसर पर अरुण जिंदल जी का उद्बोधन रहा जिन्होंने बताया कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 101 स्थापना दिवस है जिसे 1925 में प्रारंभ किया गया था और इस वर्ष 101वर्ष पूर्ण हुए हैं.
इसके अतिरिक्त आलोक जी नगर संचालक विधायक अमित अग्रवाल जी सुशील गुर्जर जी शौर्य शुभम ऋषभ रचित करण कमल प्रमोद विवेक अजय चंद्रा जी आदि उपस्थित रहे.
लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का किया भव्य स्वागत
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने भी मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विजयदशमी उत्सव के इस वर्ष विशेष आयोजन ने समाज में राष्ट्रभाव, अनुशासन और संगठन की प्रेरणा का संचार किया।
यह खबर भी पढ़िए : विजयादशमी समारोह में RSS प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन, कहा- दुनिया में देश का मान बढ़ा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)