देश के 29वें वायुसेना प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित

Nov 01, 2026 - 14:04
0 8
देश के 29वें वायुसेना प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित
आशुतोष दीक्षित

नई दिल्ली: न-नियुक्त वायुसेना प्रमुख ने आज पद संभालने के बाद गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। उन्होंने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कमान मिलने पर गर्व जताया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री का धन्यवाद किया।

'वायु' के चार सूत्रों पर काम करेगी एयरफोर्स

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बताया कि वायुसेना आगे 'वायु' नाम के इन चार मुख्य सूत्रों पर काम करेगी:

सतर्कता और तत्परता (हमेशा तैयार रहना),आत्मनिर्भरता (खुद पर निर्भर होना),नवाचार (नई तकनीक और तरीके अपनाना),एकजुट प्रयास (मिलकर काम करना),उन्होंने कहा कि वायुसेना की ताकत को सही स्तर पर पहुंचाना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी।

पूर्व वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की तारीफ

नए वायुसेना प्रमुख ने अपने से पहले पद पर रहे एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान एपी सिंह के नेतृत्व में वायुसेना ने बेहतरीन काम किया और यह साबित कर दिया कि हमारी हवाई ताकत कितनी सटीक और मजबूत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User