सहारनपुर में घर से खेलने निकले बालक का शव खेत में मिला
सहारनपुर, सहारनपुर में घर से खेलने निकले ग्यारह साल के बालक का शव खेत में मिला है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कुत्तों ने बालक को नोच कर मार डाला है।
कुत्तों ने बालक को नोच कर मार डाला है
मिली जानकारी के अनुसार, गांव बेहड़ा निवासी रविंद्र कुमार का 11 वर्षीय बेटा प्रियांशु शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से खेलने निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। फिर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिवार और आसपास के लोगों ने काफी देर तक बालक को खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बालक शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से खेलने निकला था
शनिवार सुबह गांव से करीब 700 मीटर दूर एक खेत में बालक का शव मिला। इस दौरान यहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि आवारा कुत्ते शव को नोच रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने घटना के संबंध में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)