केंद्र ने डीए में 3% की बढ़ोतरी का किया ऐलान, 1.17 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारकों को होगा फायदा
मुंबई। केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेशभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसका फायदा 1.17 करोड़ से ज्यादा कर्माचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है। यह एक जुलाई 2026 से लागू होगी। बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए डीए/डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे मूल वेतन/पेंशन पर डीए/डीआर की दर 63 प्रतिशत हो गई है, जो कि पहले 60 प्रतिशत थी।
महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों में बढ़ोतरी के कारण सरकारी खजाने पर सालाना 10,016.10 करोड़ रुपये का कुल बोझ पड़ेगा।
इसे केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए दीपावली पर तोहफा माना जा रहा है, क्योंकि इसका फायदा केंद्र सरकार के लगभग 48.54 लाख कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों को होगा।
(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)