बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा: पूल में उतरा करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत

Oct 31, 2026 - 13:23
0 6
बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा: पूल में उतरा करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में दर्दनाक हादसा हो गया। हलासुरू स्थित कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट उतरने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में एक जर्मनी और दूसरा स्लोवाकिया का नागरिक था। हादसे के दौरान दोनों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का भारतीय पूल अटेंडेंट भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। फिलहाल दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्विमिंग पूल में नहाने पहुंचे थे विदेशी नागरिक
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को दोनों विदेशी नागरिक होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पूल के पानी में पहले से ही करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही दोनों विदेशी नागरिक पानी में उतरे, वे करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

बचाने पहुंचे अमेरिकी नागरिक और भारतीय कर्मचारी भी घायल
हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने दोनों विदेशी नागरिकों को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और होटल के पूल अटेंडेंट राहुल तिवारी भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को तत्काल बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

मृतकों में एक लुफ्थांसा एयरलाइंस का क्रू मेंबर होने की चर्चा
हादसे में जान गंवाने वाला जर्मन नागरिक कथित तौर पर लुफ्थांसा एयरलाइंस का क्रू मेंबर था। वहीं, दूसरा मृतक स्लोवाकिया का नागरिक था। इस घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में जुटी, करंट उतरने की वजह तलाश रही टीम
दो विदेशी नागरिकों की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्विमिंग पूल के पानी में करंट कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है और क्या होटल प्रबंधन की ओर से किसी तरह की लापरवाही बरती गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
भूमि चौधरी

भूमि चौधरी - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User