दीवाली पर आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पआय वर्ग को तोहफा
मेरठ। अगर आप अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो अब यह साकार होने वाला है। ईडब्लूएस और एलआईजी मकान बनाने के लिए भूखंड, मकान और फ्लैट चाहिए तो तैयार हो जाओ।
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) अपनी 6 आवासीय योजनाओं में 27 ईडब्लूएस और 59 एलआईजी प्लॉटों व फ्लैटों की योजना लेकर आ रहा है। इसके लिए 4 नवंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होंगे, जो 3 दिसंबर तक चलेंगे।
प्लॉटों की बिक्री जैसा है, जहां है के आधार पर लॉटरी सिस्टम से की जाएगी। प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ये भूखंड और फ्लैट श्रद्धापुरी, गंगानगर, सैनिक विहार, लोहियानगर, शताब्दीनगर और पल्लवपुरम आवासीय योजना में काटे गए हैं।
मेडा वीसी संजय कुमार मीना ने बताया कि लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत आवासीय योजनाओं में निष्प्रयोज्य पड़ी जमीन का सर्वे कराने के बाद उन जमीनों पर शहरवासियों के लिए प्लॉट सृजित किए गए हैं ताकि अपनों सपनों का मकान बनाने के लिए वे इन्हें खरीद सकें। योजना के लिए 4 नवंबर से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। पंजीकरण पुस्तिका एचडीएफसी बैंक तेजगढ़ी ब्रांच से प्राप्त की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)