आंध्र प्रदेश की एचपीसीएल रिफाइनरी में भीषण आग

Nov 03, 2026 - 10:51
0 3
आंध्र प्रदेश की एचपीसीएल रिफाइनरी में भीषण आग
एचपीसीएल रिफाइनरी

आंध्र प्रदेश, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एचपीसीएल की रिफाइनरी में अचानक आग लग गई। आग लगने से पहले यहां धमाके जैसी आवाजें सुनाई दी थीं। इसके बाद रिफाइनरी में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया।

सल्फर पिच टैंक में लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक, रिफाइनरी के सल्फर पिच टैंक में आग लगी थी। सामने आए वीडियो में आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता घना धुआं दिखाई दे रहा है।आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

विशाखापत्तनम के पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आग केवल एक टैंक तक सीमित है और रिफाइनरी के दूसरे हिस्सों तक इसके फैलने का खतरा नहीं है।घटना के बाद  एचपीसीएल ने बयान जारी कर बताया कि दमकल कर्मियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।कंपनी के मुताबिक, आग केवल पिच टैंक वाले हिस्से तक सीमित थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रिफाइनरी की सभी यूनिट सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से काम कर रही हैं।रिफाइनरी में आग लगने की घटना से आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, दमकल विभाग की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया।फिलहाल कंपनी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User