पहले गाजा - बाजा फिर दिखाया बाहर का रास्ता:चेन्नई सुपर किंग्स
नई दिल्ली, चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 से पहले ऑलराउंडर प्रशांत वीर को रिलीज करने पर विचार कर रही है।चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
क्यों रिलीज हो सकते हैं प्रशांत वीर?
रिपोर्ट के मुताबिक,चेन्नई सुपर किंग्स के पास फिलहाल 2.4 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। प्रशांत वीर को रिलीज करने से टीम के पास नीलामी के लिए ज्यादा पैसा उपलब्ध हो जाएगा। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन में किसी युवा ऑलराउंडर पर फिर से दांव लगा सकती है।प्रशांत वीर ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 6 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 5 पारियों में 91 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर 43 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
कैसा है घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड?
प्रशांत वीर ने घरेलू क्रिकेट में अब तक 3 फर्स्ट क्लास, 8 लिस्ट-ए और 15 टी20 मुकाबले खेले हैं।टी20 क्रिकेट में उन्होंने 12 पारियों में 202 रन बनाए हैं और गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट हासिल किए हैं।अब सबकी नजर 15 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन पर है। देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स प्रशांत वीर को टीम में बनाए रखती है या रिलीज करने का फैसला लेती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)