सोने-चांदी में उछाल! सुबह-सुबह चमकी चांदी, 1,858 रुपये महंगी
नई दिल्ली, सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार सुबह तेजी देखने को मिली। दो दिन की छुट्टी के बाद जैसे ही बाजार खुला, दोनों कीमती धातुओं के भाव बढ़ गए। चांदी की कीमत में 1,858 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोना भी करीब 250 रुपये महंगा हो गया।
आज क्या है सोने-चांदी का भाव?
एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 1,38,744 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी सोने की कीमत में भी हल्की बढ़त देखने को मिली।चांदी के भाव में सोने के मुकाबले ज्यादा उछाल आया। एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 1.04 फीसदी यानी 1,858 रुपये बढ़कर 1,80,990 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
पिछले हफ्ते आई थी बड़ी गिरावट
इससे पहले 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।आईबीजेए के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,576 रुपये सस्ता होकर 1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,289 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।चांदी की कीमत में भी 13,071 रुपये की गिरावट आई थी। इसका भाव 1,94,415 रुपये से घटकर 1,81,344 रुपये प्रति किलो हो गया था।
क्यों गिरे थे सोने-चांदी के दाम?
जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर के पार जाने से सोने और चांदी पर दबाव बना था।हालांकि, नए हफ्ते की शुरुआत में दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखने को मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)